हापुड़, मई 2 -- सिम्भावली के ग्राम बक्सर में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौरक्षा व धार्मिक गतिविधियों से जुड़े पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सचिन शर्मा निवासी ग्राम बक्सर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से धर्म व समाजहित के कार्यों में सक्रिय है और इसी कारण इमरान उसे बार-बार गतिविधियां बंद करने के लिए धमका रहा था,पीड़ित पूजा कर घर लौट रहा था, तभी गांव गली में आरोपी इमरान अपने दो साथियों के साथ कार लगाकर रास्ता रोककर खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- दो युवकों के साथ लाठी डंडे से मारपीट, मुकदमा दर्ज आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने का प्र...