हापुड़, मार्च 1 -- गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय कार्यालय पर रविवार को संगठन का विस्तार कर होली मिलन समारोह मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने युवा जिला अध्यक्ष टीटू, शिवम रावत सदस्य, जिला मीडिया प्रभारी संजय, अंकित जिला प्रवक्ता, प्रदीप को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी विकास शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित माहेश्वरी, दीपक गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...