उरई, अप्रैल 28 -- कालपी। संवाददाता गौमाता को राष्ट्र माता का दिलाए जाने की मांग मुखर होने लगी है। सोमवार को नगर अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र प्रशासन को सौंपा है।सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी की अगवाई में तहसील पहुंचे भाजपाईयों ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ल को मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र सौंपते हुए कहा कि गौवंश का सम्बर्धन आवश्यक है। इसके लिए उनके बध को भी रोका जाना चाहिए और यह सब तभी सम्भव होगा जब गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले प्रति व्यक्ति दस का गाय का औसत था और अब एक गाय दस व्यक्ति का औसत है इसलिए इसके संरक्षण के साथ कठोर कानून की भी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई साथ ही ‌इस दौरान हर्षित खन्न...