बिजनौर, जून 15 -- गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने निकले दो युवको का मंडावली में स्वागत किया गया। दोनो युवक लोहे की नुकीली कीलों तथा सुई से बनी शैया पर लेटकर दंडवत यात्रा कर रहे हैं। चार जून को हरिद्वार से शुरु हुई यात्रा लखीमपुर खीरी पहुंचेगी। अंशुल यादव और अमन चौहान चार जून को हरिद्वार से निकले और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी पहुंचेगें और यात्रा में लगभग दो से तीन महीने का समय लगेगा। मंडावली पहुँचने पर दोनो का केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा टीम ने स्वागत किया। अंशुल यादव और अमन चौहान ने बताया की हम हरिद्वार से जल लेकर दंडवत यात्रा करते हुए 415 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे जिसमें दो से तीन महीने का समय लगेगा। यह भी पढ़ें- गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा:जगद्गुरु यात्रा का उद्देश्य है की गौ माता को राष्ट्र मात...