बुलंदशहर, अगस्त 7 -- खुर्जा। अलीगढ़ के छज्जुपुर गांव निवासी नरेंद्र जाट ने गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लेकर कार को कांवड़ बनाते हुए दांतों में रस्सी दबाकर खींच रहे हैं। वह रोजाना दस किलोमीटर यात्रा कर रहे हैं। अलीगढ़ के छज्जुपुर गांव निवासी नरेंद्र अपने साथियों के साथ दस जुलाई को हरिद्वार से जल लेकर निकले। वह दांतों में रस्सी दबाकर स्विफ्ट कार को खींचते हुए कावड़ ला रहे हैं। कार में भोले बाबा की प्रतिमा स्थापित है। उनका संकल्प है कि प्रतिदिन दस किलोमीटर दांतों से कार खींचकर 11 अगस्त को अपने गंतव्य पहुंचना है। नरेंद्र की कामना है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाया जाए और समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा बढ़ाना है। उनके साथी कालू ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी का विरोध नहीं, बल्कि सरकार और समाज को जगाकर गौ माता ...