गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग
देवघर, अप्रैल 28 -- मधुपुर प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक मूल्यों की प्रतीक गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एसडीओ राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और गौ भक्तों द्वारा शांतिपूर्ण यात्रा का आयोजन कर यह ज्ञापन दिया गया, जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर सीए अनूप गुटगुटिया, रोहित लच्क्षीरामका, गोपी वर्मन, रामू बथवाल, विक्की भारद्वाज, सोनी खंडेलवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गोमाता को राजकीय सम्मान को लेकर पैदल यात्रा निकाली गई यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.