देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून। उत्तराखंड में गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर भारतीय गौ क्रांति मंच ने सोमवार को देहरादून में प्रेस वार्ता की। उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी एवं टिहरी गौ सांसद अनुसूया प्रसाद उनियाल ने उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेशभर में जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने इस पहल को सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार से इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस विषय से जोड़ा जा सके। प्रेस वार्ता में तेजराम नॉटियाल, यशवंत रावत, शूरवीर मटूडा एवं ज्येश्वरी रावत आदि मौ...