गौमाता को मिले राष्ट्रमाता का सम्मान
बांदा, मई 26 -- नरैनी। पार्वती महिला महाविद्यालय में मंगलवार को देर शाम पहुंचे शंकराचार्य जी का संस्थापक जमुना प्रसाद पांडेय की अगुवाई में भक्तों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में वही सरकार बनाई जाएगी जो गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देगी। उन्होंने सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण, धार्मिक एकता एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण को लेकर चर्चा की। कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को मानवता, करुणा और सद्भाव का संदेश देती है तथा नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया था कि प्रदेश की सूची में गौमाता को पशु के रूप में दर्ज किए जाने के स्थान पर गौमाता कहकर संबोधित किया जाए। यदि सरकार जनता की भावनाओं को नहीं समझेगी तो आने वाले चुनाव में मुंह की खाएगी। जमुना प्रसाद पांडेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.