गौमाता के जयकारों से गूंजा खाटूश्याम दरबार
मथुरा, जुलाई 23 -- गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत भूतेश्वर महादेव मंदिर में स्थित खाटूश्याम दरबार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने गौमाता के जयकारों के बीच गोवध निषेध कानून बनाने तथा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। अभियान के प्रभारी आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि वेदों में गौमाता को विश्व की माता बताया गया है और भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में गाय को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। समाज सेविका डॉ. जमुना शर्मा ने केंद्र सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। संदीप चौधरी ने कहा कि वैदिक काल से गाय की पूजा की जाती रही है और गौदान व गौपूजन के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण नहीं माना जाता। यह भी पढ़ें- गो माता को 'राष्ट्रीय माता' घोषित करने को हस्ताक्षर अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.