बरेली, अप्रैल 6 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को बरेली में प्रेसवार्ता कर आमजन से गोमाता की रक्षा के मुद्दे पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह तीन मई से 23 जुलाई तक यूपी के हर विधानसभा में जाकर लोगों को गौमाता के मुद्दे पर जागरूक करेंगे। उनकी मंशा है कि गोमाता पर चोट करने वालों पर वोट की भी चोट हो और विचारों पर भी चोट हो। लखनऊ से ऋषिकेश जाते समय रविवार को बरेली के देवभूमि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रेसवार्ता के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि इनकी सरकार बनने के बाद गौहत्या में कमी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार बदले या न बदले यह राजनीतिक प्रश्न है, हमारी आकांक्षाएं पूरी होनी चाहिए। हम न तो इस पार्टी में हैं और न ही उस पार्टी में। अविमुक्तेश्वरानंद ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.