फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के नेतृत्व में मंगलवार को तमाम अधिवक्ताओं ने गौमाता का राष्ट्रीय पशु एवं अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू की जाने की आवाज बुलंद की। जिला प्रशासन के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार को ज्ञापन भेज कर मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई। डीबीए अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा की अगुवई में तमाम अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिला प्रशासन के माध्यम से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया गया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर उसकी सुरक्षा, संरक्षण और उसके धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखा जा सकता है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करते हुए पूरे देश में एक नीति व एक नियम होने से गाय माता की सुरक्षा और सरंक्षण प्राप्त हो सकेगा। लावारिश गायों के लिए ...