बिजनौर, जून 12 -- नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था दिव्य सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों ने पेट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून के छात्र-छात्राओं के साथ श्री कृष्ण गौशाला नगीना में पहुंचकर वहां पर मौजूद सभी गौमाताओं को गुड, चोकर एवं हरा चारा समर्पित किया।शुक्रवार को पेट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून से दिव्य सेवा संस्थान में इंटर्नशिप के लिए आए छात्र-छात्राओं ने संस्थान के स्वयंसेविकों के साथ बढ़ापुर मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचकर वहां पर मौजूद सभी गौमाताओं व नंदियो को अपने हाथों से गुड़ , चौकर एवं हरा चारा खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद लिया एवं धर्म लाभ कमाया।संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि गौ माता की सेवा करना भी मानवता की सेवा करना ही है। भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है। गायों की सेवा करने से समाज में दया ,करुणा एव...