गौभक्त संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को गौरक्ष युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर, मार्च 23 -- गौभक्त संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को गौरक्ष युवा वाहिनी की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। गौरक्ष युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुरु अटारी वाले महाराज ने कहा कि सरकार को गोमाता को राज्य माता व राष्ट्र माता का दर्जा देना चाहिए। गौरक्षकों की हत्या करने वालों पर भी कड़ी कार्रवई करनी चाहिए। फरसा वाले बाबा की हुई मौत से लाखों हिंदू लोग शोक में हैं। बाबा के बलिदान को गौभक्त के रूप में पूरा विश्व याद रखेगा। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वामी राम गिरी, बाबा पागल दास, साध्वी गीता स्वरूप, मोहित जादौन, मनीष, करन, हरीश पंडित, किशन, सतेंद्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर, रिंकू, संजय अत्री, अशोक जादौन, चेतन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.