वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को विधि-विधान से गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखयात्रा शुरू की। शंखयात्रा 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी जहां कांशीराम सांस्कृतिक स्थल पर अखिल भारतीय संत सभा होगी। शंकराचार्यघाट स्थित श्रीविद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा शुरू करने से पहले गोपूजन किया। सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह संकटमोचन मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रभु श्रीराम दरबार और हनुमान की पूजा-अर्चना की। भक्तों के साथ हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक एवं बजरंगबाण का पाठ किया। भक्तों ने उनका स्वागत किया। संकटमोचन मंदिर से वह जौनपुर रवाना हुए। यात्रा में शामिल भक्त शंखध्वनि, प्रभुनाम जयकारे के साथ आगे बढ़ते रहे। सुल्तानपुर और रायबरेली प...