फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद। जनपद के गौपालकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत नन्द बाबा दुग्ध मिशन की सौगात मिली है। दो स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापित करने पर अधिकतम 80,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, अंतिम तिथि 10 जुलाई है। इस योजना में बाह्य प्रदेश से गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल की उन्नत गाय के क्रय पर अनुदान मिलेगा। दो गाय की इकाई की स्थापना लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80,000 रुपये तक अनुदान अनुमन्य है। इस योजना में महिला दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नन्द बाबा दुग्ध मिशन से 80 हजार रुपये तक का अनुदान क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए।कहां करें ...