गौना सहबानपुर में बनेगी सीएचसी, ग्राम पंचायत ने उपलब्ध कराई जमीन
बागपत, जून 18 -- बागपत। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी की संख्या में जल्द बढ़ोतरी होने जा रही है। गौना सहबानपुर में प्रस्तावित सीएचसी की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां जमीन चिन्हित कर ली गई और अन्य प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों की मांग पर गौना सहबानपुर में सीएचसी के निर्माण के लिए प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। शासन स्तर से विभिन्न बिंदुओं पर सीएमओ से जानकारी ली गई है। शासन को अवगत कराया कि गांव की जनसंख्या 5212 है। गांव के आस-पास में 13 गांव है, जिनमें ललियाना, गौना, शरफाबाद, गढ़ी कलंजरी, भगोट, लहचौड़ा, डगरपुर, रटौल, सिंघोली, फुलैरा है, जिनकी जनसंख्या लगभग एक लाख है। जिला अनुश्रवण एवं नियोजन समिति के द्वारा अनुमोदित है। वहीं मानक के अनुसार सीएचसी के निर्माण हेतु ग्राम सभा के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.