ललितपुर, जनवरी 12 -- जनपद के गौना रेंज की वन बीट इन दिनों खैर लकड़ी माफियाओं के निशाने पर है। इस इलाके में बेशकीमती खैर के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। ताज़ा मामला डोगरा वन परिक्षेत्र का है। यहां जंगल के भीतर खैर की कटी हुई लकड़ी का बड़ा ढेर मिलने से विभागीय सक्रियता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जनपद के जंगलों में एक बार फिर खैर की बेशकीमती लकड़ी पर माफियाओं की नजरें गड़ गई हैं। गौना रेंज की वन वीट में खैर के पेड़ों की अवैध और अंधाधुंध कटाई जोरों पर है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें खैर के पेड़ों की कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है, जिससे वन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.