वाराणसी, मई 10 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रविवार को गौना लेकर पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके आभूषण छीन लिये। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया गया। जगदीशपुर निवासी राजीव त्रिपाठी ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार शाम वह अपने भाई सनद त्रिपाठी का गौना लेकर घर पहुंचे थे। इस दौरान उनके पट्टीदार विजय शंकर तिवारी, अनिल, प्रतीश, अजित और सतीश ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस पर सनद त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने उनकी सोने की सिकड़ी और दो अंगूठियां छीन ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...