गौना नदी पर पुल बनाया जाए
विकासनगर, मई 11 -- रुद्रपुर क्षेत्र में बहने वाली गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम को बताया कि नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह तक 20 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए 10 साल पूर्व गौना नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद भी पुल निर्माण आरंभ नहीं हो सका है। पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह अधिकांश ग्रामीण गांवों में कैद होकर रह जाते हैं। यह भी पढ़ें- लौकहवा डिप पर पुल निर्माण की मांग तेज, 19 मई को कलेक्ट्रेट में सौंपेंगे ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.