गौनाहा से बाबाधाम गए श्रद्धालु
बगहा, अगस्त 13 -- गौनाहा। गौनाहा प्रखंड के जमुनिया से श्रद्धालुओं से भरी बस गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई।बाबा धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने सहोदरा पहुंचकर माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना की और माथा टेका। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'सुभद्रा माता की जय' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। बस के रवाना होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा के व्यवस्थापक शंकर गौरो एवं उद्देश्य महतो ने बताया कि यह 12 दिनों का धार्मिक एवं पर्यटन यात्रा कार्यक्रम है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सुल्तानगंज, बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ, विंध्याचल, प्रयागराज, आगरा, मथुरा और गाजियाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- बाबाधाम के लिए रवाना हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.