बगहा, मार्च 12 -- गौनाहा/जमुनिया। गौनाहा थाना क्षेत्र के परसा गांव के सरेह से मंगलवार को अगवा तीन नाबालिग बच्चियों को उत्तर प्रदेश के बढ़नी जंक्शन से बरामद किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने देर रात पैसेंजर ट्रेन से तीनों बच्चियों को रेस्क्यू किया। अगवा बच्चियों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को तीनों बच्चियां मवेशियों के लिए चारा काटने गांव के सरेह (खेत) में गई थीं। वहां पहले से मौजूद एक महिला ने उन्हें अपने पास बुलाया और कुछ खाने को दिया। बच्चियों ने महिला को बताया कि वे 'रोजा' से हैं और कुछ नहीं खा सकतीं। इसके बाद महिला ने अचानक उनके चेहरे पर किसी नशीले पदार्थ का छिड़काव कर दिया, जिससे तीनों बेहोश हो गईं। आरोपी महिला उन्हें बोलेरो गाड़ी में लेकर भाग गई।ट्रेन में होश आया तो मचाया शोरएक पीड़ित बच्ची ने फोन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.