बगहा, मई 9 -- मंटू पासवान गौनाहा/जमुनिया,ए. सं। गौनाहा के तुरहा टोली के विकास कुमार की हत्या को लेकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार को गौनाहा-मंगुराहा मुख्य मार्ग पर शव रख जामकर प्रदर्शन किया। मां कालावती देवी, बहन सरोज देवी, भाई सुनील कुमार, अनिल कुमार पिता प्रभु साह व दर्जनों ग्रामीण हत्यारोपित राजेश पाण्डेय, उसके पिता वीरेंद्र पाण्डेय व राजेश के दोनों पुत्रों की गिरफ्तारी व उनके घर सील करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अभियुक्त के घर को सील करने की मांग पर अड़े हुए थे। वे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतम संस्कार करने की बात पर अड़े थे। प्रदर्शन की जानकारी पर इंस्पेक्टर समेत तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- गौनाहा में शव संग सड़क जाम इसमें गौनाहा, सहोदरा व मटियरिया थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति क...