बगहा, मार्च 15 -- गौनाहा/जमुनिया। थाना क्षेत्र के जम्हौली गांव के समीप सीमा सड़क पर शुक्रवार की शाम करीब 6.45 बजे बाइक ने साइकिल में ठोकर मार दी। हादसे में पूजा कराकर लौट रहे जम्हौली गांव के स्व. मंगल मिश्रा के पुत्र सुरेंद्र मिश्रा (65) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जम्हौली गांव के सुरेन्द्र मिश्रा शुक्रवार की शाम बजनी गांव से पूजा कराकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। इससे वे साइकिल से फेंका कर सड़क पर गिर गये। स्थानीय लोगों की मदद से शाम करीब 7.20 बजे उन्हें गौनाहा रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉ. श्याम बाबू ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान पिपरिया गांव के समीप उन्होंने दम तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.