बगहा, जून 15 -- बेतिया, एक संवाददाता। गौनाहा थाना के गौनाहा गांव में दरवाजे पर खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने सोमवार सुबह में ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची मझौलिया थाने के अहवर शेख के तुरहापट्टी के वार्ड-5 के रवि साह की पुत्री मुस्कान कुमारी (7) थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पिता ने बताया कि मुस्कान अपनी मां के साथ गौनाहा स्थित मामा धर्मेंद्र गुप्ता के यहां गई थी। वहां सोमवार की सुबह में दरवाजे पर खेल रही थी। यह भी पढ़ें- गौनाहा में बच्ची को बाइक ने मारी ठोकर, मौके पर मौत इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। वहां आसपास के लोग जुट गये। बाइक सवार को पकड़ लिया और सूचन...