बगहा, मार्च 19 -- हरनाटाड़/जमुनिया। वीटीआर के मंगुराहा वन क्षेत्र के गौनाहा के सिसई हाई स्कूल से पूरब पंडई नदी में उपलाता हुआ बाघिन के मादा शावक का शव मिला। सूचना पर डीएफओ शिखर प्रधान के नेतृत्व में वेटनरी डॉ. संजीव कुमार, बायोलॉजिस्ट पंकज ओझा, वनक्षेत्र अधिकारी अंशुमन कुमार आदि कर्मियों ने शव को नदी से निकाला। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मंगुराहा वनक्षेत्र कार्यालय लाया गया। पोस्टमार्टम कर शव को दाह संस्कार कर दिया गया। बता दें कि मंगलवार को इसी बाघिन के रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम सिसई पहुंची थी। टीम को ड्रोन में यह डेढ़ वर्षीय बाघिन दिखी थी। यह बाघिन वीटीआर के जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच गई थी। सिसई व मनीटोला गांव के सरेह व गांव के समीप इसकी चहलकदमी हो रही थी। बुधवार को दोबारा रेस्क्यू करने के लिए पहुंची टीम को उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.