बगहा, मार्च 12 -- बेतिया/जमुनिया। गौनाहा थाना क्षेत्र की भितिहरवा पंचायत के बैरटवा गांव में मंगलवार रात घर में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने और बीच-बचाव करने गए युवक की बांस से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक नृप मांझी (35) गांव के मोहन मांझी का पुत्र था। घटना के बाद से आरोपी मोगल मांझी घर से फरार है। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे आरोपी मोगल मांझी अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा था। उसी दौरान खाना खाकर टहलने निकले नृप मांझी शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचा। नृप ने मोगल को समझाने और शांत करने का प्रयास किया, लेकिन मोगल उन पर ही भड़क गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मोगल ने पीछे से नृप के सिर पर बांस से प्रहार कर दिया। हमले के बाद नृप वहीं अचेत होकर गिर पड़े।घटना के बाद परिजन घायल नृप को गौनाहा अस्पताल ले गय...