बगहा, फरवरी 12 -- गौनाहा, एक संवाददाता। प्रखंड के अहरार पिपरा प्राइमरी स्कूल के 15 समेत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 67 के 19 बच्चे बुधवार दोपहर एलबेंडाजोल दवा खाने के बाद बीमार हो गये। दवा खाते ही बच्चों को पेट व हाथ-पैर में दर्द के साथ बेचैनी शुरू हो गयी। उनके शरीर का तापमान भी गिरने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही अफतरातफरी मच गई। अहरार पिपरा की वार्ड सदस्य सोनी देवी ने गौनाहा रेफरल अस्पताल को इसकी सूचना दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि कुमार ने तीन एम्बुलेंस भेजकर पीड़ित बच्चों एवं बच्चियों को गौनाहा रेफरल अस्पताल बुलाया। यहां सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आशा कार्यकर्ता सरस्तवी देवी व नूतन राज को बंधक बनाकर स्कूल में बंद कर दिया। दो घंटे बाद बच्चों की स्थिति सामान्य होने पर 112 मोबाइल पुलिस स्कूल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.