बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया/जमुनिया, हिसं/एसं। गौनाहा के सिठी जगरनाथपुर में बेटे की पिटाई से आहत मां ने आत्महत्या कर ली। वह योगेन्द्र मांझी की पत्नी संभा देवी (40) थी। बुधवार की देर शाम उसने गांव से तीन किमी दूर वीटीआर के जंगल में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह में उसका शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार बड़े पुत्र बासुदेव कुमार ने बाइक नहीं देने पर अपनी मां संभा देवी पर हाथ चला दिया था। इससे आहत होकर वह शाम में घर से रस्सी लेकर निकल गई। गुरुवार की सुबह छह बजे घर से तीन किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका उसका शव मिला। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि संभा देवी ने आत्महत्या की है। उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस मामले अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा। इधर, जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.