बगहा, मई 8 -- बेतिया। पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने गौनाहा थानाध्यक्ष दारोगा सौरभ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि कांड में लापरवाही और शिथिलता के मामले में दारोगा के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। बता दे कि इसी सप्ताह एसपी ने पद का दुरुपयोग और कर्तव्यहीनता के मामले में कंगली थानाध्यक्ष मो. लाडले को निलंबित कर दिया था। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सन्नी दयाल के जांच प्रतिवेदन के आधार पर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था। मो. लाडले पर पद का दुरुपयोग, कर्तव्यहीनता व संदिग्ध आचरण का आरोप था। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में लापरवाही पर पौआखाली थानाध्यक्ष निलंबित एक सप्ताह में दो थानाध्यक्षों के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- कटिहा...