गौधाम बनवाने का लिया संकल्प
चंदौली, मई 13 -- सकलडीहा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा निकाली गई है। बीते दिनों जिले में भ्रमण के दौरान अखिल पांडेय के नेतृत्व में गविष्ठि यात्रा का दुर्गा मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अखिल पांडेय को विधान सभा का गौ सेवक का दायित्व दिया गया। सकलडीहा में शंकराचार्य ने गौधाम बनवाने जैसा महत्वपूर्ण प्रयास करने के लिए अपील किया। सभी सनातनी से एक रुपया देकर शंकराचार्य गौधाम में अपना सहयोग की अपील किया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, सुमंत चौबे, विष्णु चौबे, प्रदीप पाण्डेय, सिंटू यादव, सत्यप्रकाश आदि रहे। यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : शंकराचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.