बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। गोदान फिल्म रिलीज के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही हैं। इतिहास के इन कड़वे सत्यों को समाज के सामने लाना आवश्यक है। शहर के लावेला चौक स्थित सिटी मॉल के सिनेमा हॉल में फ़िल्म गोदान के रिलीज़ होने पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नगर वासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फ़िल्म देखी गई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा गोदान जैसी फ़िल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का माध्यम हैं। यह फ़िल्म गौमाता के सम्मान, ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है, जो प्रत्येक भारतीय को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती है।भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव...