बहराइच, सितम्बर 28 -- बहराइच, संवाददाता। मोतीपुर थाने के कंजड़वा गांव से लौकाही जाने वाले रास्ते पर जोगनियां बैराज निकट रविवार रात बाइक सवार तीन गौवंश तस्करों ने घेराबंदी देख पुलिस पर गोली चला फरार होने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फरार हो रहे दो और आरोपी धर दबोचे गए। घायल अस्पताल भेजा गया। जानकारी मिलते ही एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि रविवार रात लगभग एक बजे मोतीपुर एसएचओ ब्रह्मा गोंड, दरोगा रंजीत भारती, रोहित कुमार वर्मा, संजीत सिंह, अजेश कुमार, राज किशौर व पुलिस बल ने कंजड़वा गांव जोगनियां बैराज से लौकाही जाने वाले मार्ग पर पुलिस की घेराबंदी देख बाइक सवार तीन गोतस्करों में एक ने पुलिस प...