औरैया, अप्रैल 19 -- अछल्दा, संवाददाता। क्षेत्र के गौतला गांव में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को लगातार तीसरी बार आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। इस भीषण आग में कई किसानों की गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार किसान कप्तान सिंह की करीब 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं अरविंद शर्मा और उनके भाई सेवेंद्र शर्मा की लगभग ढाई बीघा फसल भी आग की चपेट में आ गई। इसके अलावा रघुनाथ, रामनाथ, कल्लू और कन्हैया का रखा हुआ भूसा भी पूरी तरह जल गया। यह भी पढ़ें- इमामगंज के दुबहल गांव में खलिहान में लगी आग, तीन किसान का गेहूं, नेवारी, भूसा जलकर हुई राख घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.