शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahanpur News: शाहजहांपुर जिले में गौतम हत्याकांड के मुख्य आरोपी समीर के मकान पर गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। करीब दो घंटे तक मकान खाली कराने के बाद नगर पंचायत की जेसीबी से ध्वस्तीकरण शुरू कराया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां और घर की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने मकान का केवल समीर के हिस्से को तोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने पूरा मकान ध्वस्त करा दिया। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस बल तैनात रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर पंचायत के दर्जनों कर्मचारी मोहल्ला गढ़ी पूर्वी स्थित समीर के मकान पर पहुंच गए। इससे पहले ही पीएसी, कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रव...