हजारीबाग, अप्रैल 14 -- हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में मंगलवार को 135वीं जयंती पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर याद किए गए। इस मौके पर यहां आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। संगोष्ठी में सहायक प्राध्यापक दिलीप कुमार यादव, प्रशिक्षु यशवंत कुमार, नंदिनी, सन्नी, आकाश कुमार, आकाश आनंद, अविनाश भारद्वाज, सिंटू कुमार, कल्पना कुमारी और कपिल देव ने बाबा साहेब पर अपने-अपने विचार रखे। मंच संचालन प्रशिक्षु नेहा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी को-आर्डिनेटर डॉ अनुरंजन कुमार ने दिया। राष्ट्रीय गान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती मौके पर डीएलएड के विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.