हजारीबाग, दिसम्बर 23 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज हजारीबाग में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग की धूम रही। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मोंट फोर्ट स्कूल के प्राचार्य ब्रदर वाई सुधाकर रेड्डी ने कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को परोपकार और प्रेम का पाठ पढ़ाया। उन्होंने नि:स्वार्थ सेवा, शांति और क्षमा का संदेश दिया। प्राचार्य ने नौनिहालों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की वकालत की। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ने प्रभु यीशु के संदेश को आत्मसात करने की बात कही। साथ ही कहा कि दुनिया के सभी धर्मों ने हमें प्रेम का पाठ पढ़ाया है और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इससे पहले अतिथियों ने केक काटकर क्रिसमस गैदरिंग का शुभारंभ किया। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ गुलशन कुमार, आईक्यूएसी को-आर्डिनेटर डॉ अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.