गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव आज, कुलपति होंगे मुख्य अतिथि
हजारीबाग, अप्रैल 30 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग का 19वां वार्षिकोत्सव एक मई की सुबह 9.30 बजे से समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा होंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ रवींद्र राय, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव और महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार होंगे। वार्षिकोत्सव पर प्रशिक्षु भगवान बुद्ध पर अपने वक्तव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सभा की अध्यक्षता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व सिंडिकेट सदस्य सांवरमल अग्रवाल करेंगे। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव मिथिलेश मिश्र वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.