गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की छात्राओं ने बच्चों को दिया रंगमंच का प्रशिक्षण
गया, अक्टूबर 1 -- बोधगया के हथियार गांव में रंगमंच के जरिए सामाजिक जागरूकता की आवाज बुलंद होगी। सुप्रसिद्ध रंगकर्मी शम्भू सुमन की परिकल्पना पर गांव में थिएटर ग्राम की शुरुआत की गई। पहल के तहत गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की छात्राओं ने ए-ओ-ज़ोरा चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल के बच्चों को रंगमंच और अभिनय की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कुएं, तालाब और अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता व संरक्षण का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों और ग्रामीणों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को समझा और रंगमंच की रचनात्मक शक्ति से परिचित हुए। स्कूल के संचालक निकेश सिन्हा ने हथियार गांव को बिहार का पहला थिएटर ग्राम विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों और युवाओं को रंगमंच से जोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.