बोकारो, मई 3 -- भगवान गौतम बुद्ध की जयंती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय ने महात्मा बुद्ध को महा मानव, सत्य एवं अहिंसा का वाहक बताते हुए कहा कि सभी भैया-बहन आज महात्मा बुद्ध की जयंती के अवसर पर उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश हित का संकल्प लें। वहीं जयंती प्रमुख अजय ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजमहल में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने मानव कल्याण, सत्य एवं शांति की खोज में गृहत्याग किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- विद्या मंदिर कुदरा में श्रद्धा से मनाई गई भगवान गौतम बुद्ध जयंती वरिष्ठ आचार्या रेणु सिंह ने भजन से शुरूआत की। प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह ने भगवान बुद्ध के...