गौतम गंभीर से उलझने वाले पिच क्यूरेटर की हुई छुट्टी, जानिए क्यों गई इस दिग्गज की कुर्सी?
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- इंग्लैंड के लंदन में बने केनिंग्टन ओवल के हेड ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस की छुट्टी हो गई है। सरे क्रिकेट क्लब ने उनसे नाता तोड़ लिया है। इस समर सीजन में उन्हें अनिश्चतकालीन ब्रेक पर भेज दिया गया था। ये वही पिच क्यूरेटर हैं, जिनकी पिछले साल टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से तू-तू मैं-मैं हो गई थी। हालांकि, गंभीर वाले मुद्दे से उनकी कुर्सी पर कोई असर नहीं पड़ा था, लेकिन हाल ही में वे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी के एक कर्मचारी से भिड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय के बाद द ओवल को छोड़ना पड़ा। फोर्टिस को 2012 में द ओवल में हेड ग्राउंड्समैन बनाया गया था। करीब 14 साल तक वे इस ग्राउंड के पिच क्यूरेटर रहे। उन्होंने हाल ही में अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल को अपडेट किया है और बताया है कि पिछले महीने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.