नई दिल्ली, मई 7 -- पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि गंभीर का आक्रामक व्यक्तित्व कुछ खिलाड़ियों से टकराव की वजह बन रहा है। वासन और गंभीर के रिश्ते ठीक नहीं रहे। दिल्ली की कप्तानी से हटाए जाने के बाद गंभीर का वासन के साथ विवाद हुआ था। वासन उस समय दिल्ली के सिलेक्टर थे। गंभीर ने सिलेक्टर्स पर आरोप लगाया था कि कप्तानी से हटाए जाने के बारे में बताया नहीं गया था। वासन ने गंभीर को बहुत अहंकारी शख्स करार दिया है। उन्होंने साथ ही गंभीर को बुली करने वाला यानी धौंस जमाने वाला इंसान बताया।'वह नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा' वासन ने विक्की लालवानी के यूट्यूब शो पर कहा, ''मैं उसे बचपन से व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। हमारे बीच कुछ मसले रहे हैं। उसका रवैया माई वे या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.