नई दिल्ली, मार्च 2 -- जनवरी में जब टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान हुआ था तो संजू सैमसन के फैंस उस समय सबसे ज्यादा खुश थे। चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए उप-कप्तान शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया था। अब सैमसन की जगह छीनने वाला टीम में कोई नहीं था, ईशान किशन को बैकअप विकेट कीपर और ओपनर के रूप में टीम में चुना गया था। मगर टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उस खौफनाक सीरीज ने सबकुछ बदल दिया। तिलक वर्मा के चोटिल होने की वजह से ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका मिला और सैमसन 5 मैचों की 5 पारियों में फ्लॉप साबित हुए। इसका असर टी20 वर्ल्ड कप में दिखा, भारत ने सैमसन को बेंच पर बैठाकर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज किया। यह भी पढ़ें- सैमसन ने तोड़ा कोहली की 2 ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1 लेकिन वो कहते हैं ...