नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश पारित करेगा। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सुनवाई के दौरान संकेत दिए कि अदालत मेटा, गूगल व अमेजन से जुड़े विक्रेताओं को कथित उल्लंघनकारी सामग्री हटाने का निर्देश दे सकती है। पीठ ने कहा कि वह इन मंचों को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के साथ-साथ अपलोड करने वालों की बुनियादी जानकारी व आईपी लॉगिन विवरण उपलब्ध कराने का भी निर्देश देगी। सुनवाई के दौरान गंभीर की ओर से पेश वकील ने बताया कि कई आपत्तिजनक लिंक हटाए जा चुके हैं, लेकिन उनकी पुनरावृत्ति लगातार हो रही है। उन्होंने डायनेमिक निषेधाज्ञा की मांग की, ताकि भविष्य में भी ऐसी सामग्री पर रोक लगाई जा सके। मेटा की ओर से कहा गया कि उसके मंचों पर...