नई दिल्ली, जुलाई 13 -- टीम इंडिया ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ एक तरह से टी20 सीरीज में सरेंडर कर दिया था। भारतीय टीम 7 मैचों में से एक भी मैच में नहीं जीत पाई। 6 मैचों में टीम हारी। एक मैच बेनतीजा रहा। इसके लिए टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी ने गौतम गंभीर पर एक बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि टी20 टीम में गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं। आयरलैंड में 2-0 के बाद इंग्लैंड में 4-0 से मिली हार के बाद हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर गंभीर की खास खिलाड़ियों को पसंद करने के लिए आलोचना की और खराब फॉर्म के बावजूद ऑलराउंडर शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को लगातार शामिल करने पर भी सवाल उठाया। हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में ...