नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारत की टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पर सीधा निशाना इस बात के लिए साधा है, क्योंकि वे नंबर 8 तक बल्लेबाजी रखना चाहते हैं। हालांकि, असल में यह प्लान हर एक फॉर्मेट में कोच गौतम गंभीर का ही दिखता है, जो बल्लेबाजी में गहराई चाहते हैं। इस पर कैफ ने कहा है कि यह कोई बहादुरी वाला काम नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत के गेंदबाजों पर 247 रन पड़े और भारतीय बल्लेबाज 223 तक पहुंच पाए और मुकाबला हार गए। हैदराबाद में भारत की बल्लेबाजी में ज्यादा खोट नजर नहीं आया, लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया। यही गेंदबाजों की यूनिट एक बार इसी सीरीज में 250 का टारगेट भी डिफेंड नहीं कर पाई थी। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे टी20 मैच में भी 200 से ज्यादा रन लुटाए...