नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार से होने वाला है। भारतीय टीम आगामी सीरीज के लिए दिल्ली पहुंच गई है। अफगानिस्तान की मेजबानी में होने वाली इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम खेलने उतरेगी। इस बार भी खिलाड़ियों के चोटों से टीम परेशान है। कई खिलाड़ी चोट की वजह से शुरुआत में उपलब्ध नहीं थे लेकिन हाल ही में उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया, जिसमें नीतीश रेड्डी और बुमराह का नाम शामिल है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने गौतम गंभीरके लगातार ऑलराउंडर को तवज्जों देने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका मानना है कि भारतीय मुख्य कोच द्वारा हरफनमौला खिलाड़ियों को बरकरार रखने की रणनीति की वजह से फिटनेस की समस्या होने के बावजूद उनका चयन किया जा ...