दरभंगा, फरवरी 1 -- जाले। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पौराणिक महत्व के महर्षि गौतम आश्रम (गौतम कुंड) में रविवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। पवित्र स्नान को लेकर अलसुबह से ही आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु महर्षि गौतम आश्रम पहुंचे थे। पवित्र कुंड में आस्था की डुबकी लगाने का दौर दिनभर जारी रहा। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम पंचायतन मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कुंड परिसर में धार्मिक अनुष्ठान व दान-पुण्य के साथ साथ ब्राह्मणों को भोजन भी करवाया। दिन में खिली धूप के बीच पवित्र स्नान को लेकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय भारद्वाज के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.