नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- गौतम अडानी को आज डबल खुशी मिली है। अब वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा सूची में अडानी टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर और चीन के सबसे रईस शख्स झांग यिमिंग से एक बार फिर यह ताज छीन लिया है। जबकि, फोर्ब्स टॉप-100 इंडियन बिलियनेयर्स की लिस्ट में वह पहले नंबर पर है। बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी की वजह से उन्हें एक ही दिन में 3.09 अरब डॉलर यानी करीब 30000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और वह 106 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे बड़ अरबपति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांग का नेटवर्थ 105 अरब डॉलर (करीब 10.10 लाख करोड़ रुपये) पर है। झोंग से अब अडनी एक अरब डॉलर आगे हैं। यह भी पढ़ें- गौतम अडानी फ...