नई दिल्ली, अगस्त 11 -- दिग्गज भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिका में एक बहुत बड़ी कानूनी राहत मिली है। अमेरिका की संघीय अदालत ने गौतम अडानी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के सभी आपराधिक आरोपों को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है। इससे पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने इस केस को वापस लेने और आगे न बढ़ाने का फैसला लिया था। अब कोर्ट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज निकोलस गारॉफिस ने सोमवार को सरकारी वकीलों की केस खारिज करने की मांग वाली इस याचिका को मंजूरी दे दी। हालांकि इससे पहले जज ने न्याय विभाग से मामले को खत्म करने के फैसले पर सफाई मांगी। कोर्ट ने अडानी से यह भी पूछा था कि क्या केस वापस लेने के बदले किसी तरह का समझौता किया गया है। यह भी पढ़ें- ना समझौता, ना सौदा ...