नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- दुनिया के अरबपतियों में मंगलवार को भारत के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी का रुतबा और दौलत दोनों कम हो गए। अडानी संपत्ति एक झटके में ही 42000 करोड़ रुपये अधिक कम हो गई और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में भी 20वें स्थान पर आ गए। दूसरी ओर मुकेश अंबानी को भी 17000 करोड़ रुपये से अधिक की चोट पहुंची है। अडानी की संपत्ति में गिरावट की वजह अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट रही। जबकि, अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने चोट पहुंचाई है। बता दें दुनिया के अरबपतियों की दौलत में उछाल या गिरावट की सबसे बड़ी वजह उनके शेयर्स होते हैं। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों के शेयरों का है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी को मंगलावार को 4.44 अरब डॉलर यानी 42000 करोड़ रुपये से अधिक का झटक...